12 साल बाद खुलेगा SSLNT अस्पताल का रास्ता, 140 बेड की IPD सेवा शुरू करने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

एसएसएलएनटी अस्पताल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

SSLNT अस्पताल में 12 साल बाद IPD सेवा शुरू होगी. 140 बेड के साथ यह मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र के रूप में काम करेगा. स्वास्थ्य विभाग ने दी मंजूरी.

विज्ञापन

धनबाद. करीब 12 वर्षों से मरीजों के इलाज का इंतजार कर रहे एसएसएलएनटी अस्पताल के दिन अब बदलने की उम्मीद जगी है. वर्ष 2014 से बंद अस्पताल की इनडोर पेशेंट डिपार्टमेंट (IPD) सेवा दोबारा शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है. 140 बेड वाले एसएसएलएनटी अस्पताल को अब स्वतंत्र स्थापना के बजाय जिला स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में संचालित करने का निर्णय लिया गया है. अस्पताल को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल के रूप में विकसित करने का आदेश जारी किया गया है.

विज्ञापन

अस्पताल के दोबारा शुरू होने से धनबाद के मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. खासकर महिलाओं और बच्चों से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा. वहीं एसएनएमएमसीएच और सदर अस्पताल पर मरीजों का दबाव भी कम होगा.

डीएमएफटी से सुधारी जायेंगी बुनियादी सुविधाएं

अस्पताल भवन और परिसर में लंबे समय से बंद पड़ी स्वास्थ्य सेवाओं को शुरू करने से पहले बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त किया जायेगा. जर्जर भवन, शौचालय, पेयजल और बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए डीएमएफटी से राशि उपलब्ध कराने की तैयारी है.

ये भी पढ़ें: SNMMCH के डॉक्टरों ने की जटिल ईएनटी सर्जरी, तालू का छेद ठीक कर निकाले इंप्लांट

आधारभूत संरचना दुरुस्त होने के बाद लंबे समय से बंद पड़े वार्डों को दोबारा उपयोग में लाया जायेगा. इसके बाद अस्पताल में मरीजों की भर्ती और इलाज की व्यवस्था शुरू करने की दिशा में आगे की प्रक्रिया होगी.

सिविल सर्जन के नियंत्रण में चलेगा अस्पताल

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद एसएसएलएनटी अस्पताल की प्रशासनिक जिम्मेदारी जिला स्वास्थ्य विभाग के अधीन होगी. अस्पताल का संचालन सिविल सर्जन के नियंत्रण में किया जायेगा.

अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं के संचालन के लिए चिकित्सकों, विशेषज्ञ चिकित्सकों और अन्य चिकित्सा कर्मियों के कुल 124 आवश्यक पदों के सृजन का प्रावधान पहले ही किया जा चुका है. अब अस्पताल को व्यवस्थित रूप से शुरू करने के लिए जरूरी संसाधन और मानवबल उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अहम होगी.

मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

एसएसएलएनटी अस्पताल को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल के रूप में विकसित किया जायेगा. यहां महिलाओं और बच्चों से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी जायेगी. प्रसव, सी-सेक्शन, नवजात और शिशु उपचार जैसी सुविधाएं विकसित करने की योजना है.

140 बेड की IPD सेवा शुरू होने से धनबाद जिले में मरीजों के लिए अतिरिक्त भर्ती क्षमता उपलब्ध होगी. इससे एसएनएमएमसीएच और सदर अस्पताल में मरीजों का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: कुर्मीडीह पांडेय बस्ती के 39 परिवारों का होगा सुरक्षित पुनर्वास, बेलगड़िया में एक साथ बसाने की तैयारी

2014 से बंद है IPD सेवा

एसएसएलएनटी अस्पताल की IPD सेवा वर्ष 2014 से बंद है. लंबे समय से अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण भवन और संसाधनों का अपेक्षित उपयोग नहीं हो पा रहा था. अब जिला स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण में अस्पताल को दोबारा सक्रिय करने की पहल से स्थानीय लोगों में भी उम्मीद जगी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola