Dhanbad News:यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान : आइजी

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News:आरपीएफ के आइजी ने गुरुवार को गोमो पोस्ट का वार्षिक निरीक्षण. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये.

विज्ञापन

Dhanbad News:आरपीएफ के आइजी अमरेश कुमार ने गुरुवार को गोमो पोस्ट का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान आइजी श्री कुमार ने कहा कि धनबाद व गोमो पोस्ट का वार्षिक निरीक्षण किया गया. सुरक्षा सम्मेलन में मामलों का उद्भेदन को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. इस दौरान विभाग के पदाधिकारियों तथा जवानों ने अपनी समस्याएं रखी. आइजी ने कहा कि आरपीएफ ह्यूमन ट्रैफिकिंग तथा यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रख रही है. कई मामले संबंधित रेल थाना को सौंपा गया है.

रेल अपराध में आयी कमी : अमरेश कुमार

फिलहाल रेल अपराध में कमी आयी है. आइजी गोमो पोस्ट के रख-रखाव से काफी प्रभावित हुए. मौके पर कमांडेंट अनुराग मीणा, सहायक कमांडेंट एसके मिश्रा, इंस्पेक्टर संतोष कुमार झा, एसआइ मो साकिब आलम, राधा कुमारी, एएसआइ बिनोद सिंह, प्रभात कुमार सिंह आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola