Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में अब दो पालियों में चलेगी क्लिनिकल पैथोलॉजी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dhanbad News: दूसरी पाली की ओपीडी में इलाज कराने वाले मरीजों को मिलेगी राहत, दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक भी होगी जांच.

विज्ञापन

धनबाद, मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एसएनएमएमसीएच की क्लिनिकल पैथोलॉजी का संचालन अब दो पालियों में किया जाएगा. इस संबंध में अस्पताल के अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया ने निर्देश जारी करते हुए पैथोलॉजी की नोडल पदाधिकारी डॉ पिंकी रानी को एक-दो दिनों के भीतर नई व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है. अब तक क्लिनिकल पैथोलॉजी केंद्र का संचालन केवल सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक ही होता था. जबकि अस्पताल की ओपीडी दो पालियों में संचालित होती है. ऐसे में दूसरी पाली में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को रक्त जांच सहित अन्य पैथोलॉजी जांच के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती थी. दूसरी पाली में जांच केंद्र बंद रहने के कारण मरीजों को सैंपल देने के लिए अगले दिन दोबारा अस्पताल आना पड़ता था. इससे समय और आर्थिक दोनों तरह की परेशानी होती थी.

जांच प्रक्रिया में आएगी तेजी

नई व्यवस्था के तहत सुबह की पाली के अलावा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक भी क्लिनिकल पैथोलॉजी केंद्र खुला रहेगा. इससे दूसरी पाली की ओपीडी में आने वाले मरीज उसी दिन आवश्यक जांच के लिए सैंपल दे सकेंगे और उन्हें बार-बार अस्पताल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस निर्णय से मरीजों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. साथ ही ओपीडी और जांच सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा. इससे जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी और मरीजों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने में भी सुविधा होगी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola