सिंदरी में घटा मार्क्सवादी समन्वय समिति का प्रभाव, लगातार 2 बार से जीत रही भाजपा

झारखंड विधानसभा चुनाव
Sindri Vidhan Sabha: धनबाद जिले के सिंदरी विधासनभा क्षेत्र में मार्क्सवादी समन्वय समिति का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो गया है. लगातार 2 बार से भाजपा जीत रही है.
Sindri Vidhan Sabha|Jharkhand Assembly Election|झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में एक सिंदरी विधानसभा धनबाद जिले में है. सामान्य श्रेणी की यह विधानसभा सीट धनबाद संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में एक है. यहां मिलने वाले कीमती खनिज पदार्थों के चलते 1944 में इसे औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया गया.
सिंदरी विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोट
वर्ष 1945 में यहां सिंदरी केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर कंपनी की स्थापना की गई. सिंदरी विधानसभा सीट पर झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में 3,63,592 मतदाता वोट करेंगे. इसमें 1,86,486 पुरष, 1,77,096 महिला और 10 थर्ड जेंडर वोटर हैं. इस सीट पर झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 नवंबर को लोग मतदान करेंगे.
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 : दूसरे चरण का शेड्यूल
| चुनाव से जुड़े कार्यक्रम | तारीख |
| अधिसूचना जारी होने की तारीख | 22 अक्टूबर 2024 |
| नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख | 29 अक्टूबर 2024 |
| नामांकन पत्रों की जांच की तारीख | 30 अक्टूबर 2024 |
| नाम वापस लेने की आखिरी तारीख | 01 नवंबर 2024 |
| मतदान की तारीख | 20 नवंबर 2024 |
| मतगणना की तारीख | 23 नवंबर 2024 |
| चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति की तारीख | 23 नवंबर 2024 |
2019 में भाजपा के इंद्रजीत महतो ने एमसीओ को हराया
वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में सिंदरी विधानसभा सीट पर 17 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे. 80,967 (35.58 प्रतिशत) वोट पाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी इंद्रजीत महतो विजयी घोषित हुए. उनके खिलाफ एमसीओ (मार्क्सवादी समन्वय समिति) के आनंद महतो चुनाव लड़ रहे थे. उनको 72,714 (31.95 प्रतिशत) वोट मिले थे. चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 3,17,169 थी. इसमें 2,27,567 यानी 71.75 प्रतिशत ने मतदान किया था.
2014 में फूलचंद मंडल ने आनंद महतो को हराया
झारखंड की सिंदरी विधानसभा सीट पर वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा के फूलचंद मंडल ने जीत दर्ज की थी. उनके खिलाफ एमसीओ के आनंद महतो चुनाव लड़े थे. फूलचंद मंडल को 58,623 (29.01 प्रतिशत) वोट मिले. वहीं, आनंद महतो को 52,075 (25.77 प्रतिशत) वोट प्राप्त हुए थे. इस चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 2,87,618 थी. इसमें 2,02,044 (70.25 प्रतिशत) मतदाताओं ने अपने वोट डाले थे. चुनाव में कुल 22 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे.
झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें
2009 में जेवीएम के फूलचंद मंडल से हार गए आनंद महतो
वर्ष 2009 के झारखंड विधानसभा चुनाव में सिंदरी विधानसभा सीट पर कुल 2,56,466 मतदाता थे, जिसमें 1,40,307 यानी 54.71 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. इस चुनाव में कुल 24 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे, जिनमें से 23 को फूलचंद मंडल ने पराजित किया. झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था. MCO की ओर से आनंद महतो चुनाव लड़ रहे थे. फूलचंद मंडल 40,048 (28.54 प्रतिशत) वोट पाकर विजयी हुए और आनंद महतो 36,228 (25.86 प्रतिशत) वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे.
2005 में भाजपा राजकिशोर महतो ने आनंद महतो को हराया
सिंदरी विधानसभा सीट पर वर्ष 2005 में हुए चुनाव में कुल 1,50,086 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. इसमें 41,361 वोटर्स ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया. भाजपा के टिकट पर राजकिशोर महतो चुनाव लड़ रहे थे. वह सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक निर्वाचित हुए. उनको चुनौती देने वाले एमसीओ के आनंद कुमार महतो 34,358 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे. इस साल सिंदरी विधानसभा सीट से कुल 17 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में थे.
Also Read
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




