जागृति मंदिर में हुई शिखर कलश की स्थापना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सात से 15 जुलाई तक होगा प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ, आयोजित किये जायेंगे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान

विज्ञापन

धनबाद.

जागृति मंदिर चीरागोड़ा में सात जुलाई से 15 जुलाई तक प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ (रुद्र चंडी महायज्ञ) होगा. इसकी तैयारी की जा रही है. यज्ञ के प्रथम चरण में रविवार गंगा दशहरा के दिन अभिजीत मुहूर्त में मंदिर के पांच शिखर पर आचार्य सुबोध पांडेय द्वारा कलश की प्रतिष्ठा की गयी. 30 जून को शुभ मुहूर्त में यज्ञ ध्वज की स्थापना होगी. मंदिर के सहसचिव अनूप कुमार सहाय ने बताया कि सात जुलाई की सुबह सात बजे मंगल कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से निकलेगी, जो नगर भ्रमण करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचेगी. आठ जुलाई की सुबह जल दिवस होगा. नौ व 10 जुलाई को सुबह रुद्र व चंडी पाठ तथा हवन होगा. 11 जुलाई को अनाधिवास, 12 जुलाई को रुद्र व चंडी पाठ, हवन, 13 जुलाई को मंडप पूजन, कुंड पूजन, रूद्र चंडी पाठ, घृताधिवास व हवन होगा. 14 जुलाई को महा स्नान, नगर परिक्रमा, सैयाधिवास, पूर्णाधिवास होगा. 15 जुलाई को सुबह पूजन दोपहर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह तथा यज्ञ की पूर्णाहुति व महाप्रसाद का वितरण होगा. रात्रि में भगवती जागरण कराया जोयगा. सात से 15 जुलाई तक रात में भजन संध्या व प्रवचन होगा. मौके पर समिति के सचिव राजेश सिन्हा, अध्यक्ष मनोरंजन दुबे, बिल्लू गुप्ता, प्रशांत सिन्हा, रविंद्र कुमार, कुमार अरविंद, राजमनि देवी, अजय कुमार भट्ट मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola