रांगामाटी के टेंपो चालक की चाकू गोद कर हत्या

Updated:
विज्ञापन

सिंदरी में टेंपो चालक की हत्या, नामजद

विज्ञापन

बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांगामाटी आरएमके फोर कॉलोनी में निजी मकान में रहनेवाले टेंपो चालक शिव कुमार गिरि ( 48) की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गयी. घटना तीन दिन पहले गुरुवार की रात की है. इस संबंध में मृतक की पत्नी रंजू देवी ने सिंदरी एल टाइप कॉलोनी निवासी मुन्ना खान पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए बलियापुर थाना में शिकायत की है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.

क्या है मामला :

मृतक की पत्नी ने थाने में दी शिकायत में कहा है कि गुरुवार की सुबह करीब 7:30 बजे उनका पति घर से सवारी टेंपो लेकर निकला. उस दिन रात 9:30 बजे तक पति के घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की, तो सूचना मिली कि छाताटांड़ के पास शिव कुमार घायल हालत में पड़ा है. उसके बाद वहां पहुंची और लोगों की मदद से घायल पति को बलियापुर सीएचसी पहुंचाया. यहां चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देख एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. एनएनएमएमसीएच के चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख रिम्स, रांची रेफर कर दिया. रिम्स में शुक्रवार की सुबह करीब 7:00 बजे उनकी मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की रात शव सिंदरी लाया गया. दाह-संस्कार के बाद मृतक की पत्नी रंजू देवी ने शनिवार को बलियापुर थाना पहुंच कर घटना की शिकायत की. उन्होंने शिकायत में पति शिवकुमार गिरि की हत्या का आरोप सिंदरी स्थित एल टाइप कॉलोनी के मुन्ना खान पर लगाया है. बलियापुर पुलिस घटना की जांच कर रही है.

घटना की चल रही है जांच : थानेदार

इस संबंध में पूछे जाने बलियापुर थाना प्रभारी आशीष भारती ने बताया कि घटना की शिकायत मिली है. मृतक की पत्नी रंजू देवी की शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है. दोषी पर कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola