राजीव गांधी की दूरदर्शिता ने भारत को दी नई दिशा, लोगों ने किया याद

Updated:
विज्ञापन

राजीव गांधी की जयंती पर संकल्प लेते कांग्रेस कार्यकर्ता

कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने राजीव गांधी की जयंती पर उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने तकनीक और संचार के जरिए आधुनिक भारत का निर्माण किया।

विज्ञापन

कांग्रेस नेत्री सह राकोमयू कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह के निर्देश पर जियलगोड़ा स्थित कार्यालय में शुक्रवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान सतपाल सिंह ब्रोका ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने संचार और कंप्यूटर क्रांति के जरिए आधुनिक भारत की नींव रखी.

उन्होंने देश को 21वीं सदी के लिए तैयार करने की दिशा में दूरदर्शी पहल की और विज्ञान, तकनीक तथा आधुनिक संचार व्यवस्था को विकास का आधार बनाया. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में दूरसंचार और कंप्यूटरीकरण को व्यापक प्रोत्साहन मिला.

वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी का सपना एक ऐसा भारत बनाने का था जो आधुनिक तकनीक से संपन्न हो, जिसकी युवा शक्ति सशक्त हो और जो वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाए.


विज्ञापन
Umesh Singh

लेखक के बारे में

By Umesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola