निचितपुर-मतारी के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव, नहीं हो सकी पहचान

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

निचितपुर और मतारी स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच और मृतक की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

कतरास के निचितपुर स्टेशन और मतारी स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया. रेलवे की ओर से पोल संख्या 286/23 और 286/21 के बीच ट्रैक पर शव पड़े होने की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस एवं स्थानीय स्तर पर संबंधित कर्मियों ने मामले की जांच शुरू कर दी. शव की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है. मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.


विज्ञापन
Kamdeo Singh

लेखक के बारे में

By Kamdeo Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola