कतरास में बरनवाल मोदी सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव
सावन महोत्सव में शामिल होने पहुंची महिलाएं
कतरास में बरनवाल मोदी सेवा समिति द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
बरनवाल मोदी सेवा समिति कतरास की ओर से शुक्रवार को सावन महोत्सव मनाया गया. समारोह के पूर्व महिलाओं ने महाराजा अहिबरन एवं भगवान शिव पार्वती की पूजा अर्चना की. सावन महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हरे रंग की साड़ियों और पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर हिस्सा लिया.
आपके शहर में
महिलाओं ने गीत-संगीत और विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों का जमकर आनंद लिया. बच्चों एवं बच्चियों ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि आशा बरनवाल ने कहा कि सावन का महीना महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है. इस पावन महीने में महिलाएं भगवान शिव एवं पार्वती की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और अपने सौभाग्य की कामना करती हैं.
ऐसे आयोजन महिलाओं को आपस में जुड़ने और अपनी संस्कृति व परंपराओं को जीवंत रखने का अवसर प्रदान करते हैं. मौके पर डॉ अनिल बर्नवाल समिति के अध्यक्ष पिंटू बरनवाल, उपाध्यक्ष प्रमोद बरनवाल, सचिव संदीप बरनवाल, कोषाध्यक्ष रंजीत बरनवाल, सोनी बरनवाल, मोनिका देवी, राखी देवी, संजय बरनवाल, पंकज बरनवाल, राजू बरनवाल, पवन बरनवाल, सुमित बरनवाल, रविंद्र बरनवाल, मुकेश बरनवाल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए