उत्कृष्ट कार्य के लिए एपीआरओ आलोक कुमार मिश्रा को मिला सम्मान, प्रशासन-मीडिया के बीच बेहतर समन्वय में निभाई अहम भूमिका
एपीआरओ आलोक मिश्रा को सम्मानित करते डीसी और एसपी
80वें स्वतंत्रता दिवस पर सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार मिश्रा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया. उन्होंने प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार मिश्रा को सम्मानित किया गया.
अधिकारियों और समारोह में मौजूद लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी के पद पर कार्यरत आलोक कुमार मिश्रा पिछले करीब चार वर्षों से विभागीय दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं.
रांची में सेवा देने के बाद धनबाद में भी उन्होंने प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सक्रिय भूमिका निभाई है. सरकारी कार्यक्रमों, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े विषयों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने में उनका योगदान रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए