DHANBAD NEWS : टायर फटने से पलटा पिकअप वैन, चार घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

DHANBAD NEWS : धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र के ब्राह्मणडीहा जीटी रोड पर टायर फटने से पिकअप वैन पलट जाने से उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

DHANBAD NEWS : धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र के जीटी रोड कोटालडीह स्थित ब्राह्मणडीहा फ्लाइ ओवर के अंतिम छोर पर शनिवार को पिकअप वैन का टायर फटने से वाहन पलट गया. इस घटना में पिकअप वैन में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में मदयडीह कामता निवासी 68 वर्षीय मंगर साव, अर्जुन महतो (52), गुहीराम साव (36) के अलावा निमियाघाट निवासी जागो पंडित (49) शामिल है. टाटा मैजिक पिकअप वैन में सवार सभी हजारीबाग से सब्जी लेकर राजगंज हटिया जा रहे थे. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए एनएचएआइ के एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच भेजा. तोपचांची पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया है. मदयडीह कामता निवासी मंगर साव को सिर व छाती पर गंभीर चोट है. एसएनएमएमसीएच में उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उनके परिजनों को रिम्स लेकर जाने की सलाह दी. बाद में मंगर साव का प्राथमिक उपचार करने के बाद परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले गये.

सड़क दुर्घटना में घायल टुंडी के व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

दुर्घटना में घायल टुंडी के करमाटांड़ धतकी निवासी मुंशी मुर्मू (45) की मौत शनिवार को एसएनएमएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी. शुक्रवार की रात मेमको मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया था. इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे. स���थानीय लोगों की मदद से उन्हें एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था. मामले में सरायढेला पुलिस ने मृतक के बेटे दिनेश मुर्मू के फर्द बयान पर यूडी केस दर्ज कर लिया है. वहीं शव का पाेस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola