चिरकुंडा में बिचाली लदे पिकअप वैन में लगी भीषण आग, वाहन जलकर राख
21 निरसा 51 | Prabhat Khabar Network
चिरकुंडा के पास बिचाली लदे पिकअप वैन में आग लगने से हड़कंप मच गया. चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन वाहन जलकर खाक हो गया. जानें कैसे बचा चालक.
चिरकुंडा थाना क्षेत्र के कुमारधुबी कोलियरी जाने वाले रोड में मुंडा धौरा के समीप बिचाली लदे पिकअप भेन में अचानक आग लग गई. पिकअप चालक सूझ बूझ का परिचय देते हुए वाहन को सड़क किनारे खाली स्थान पर खड़ा कर दिया. देखते देखते बिचाली धू-धू कर जलने लगा. मुंडा धौरा के लोगों ने घर से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह नाकाफी था. सूचना पर चिरकुंडा पुलिस पहुंची और फायरब्रिगेड को सूचना दिया. लगभग सवा दस बजे रात में दो फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया. तबतक गाड़ी पूरी तरह से जल चुका था. जानकारी के अनुसार बंगाल से बिचाली लाकर वाहन कुमारधुबी कोलियरी स्थित खटाल में बिचाली गिराने जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रोड स्थित एक नर्सिंग होम के समीप ही वाहन में आग दिखाई दिया. थोड़ी दूर चलने के बाद चालक को भी वाहन में आग लगने का एहसास हुआ. उसने तत्काल मुंडा धौरा के समीप वाहन को खाली स्थान में खड़ा कर अपनी जान बचाई और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग भयावह रूप ले चुका था. बिचाली व वाहन के अलावा किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है. बिचाली लदे वाहन में आग लगने का कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल पा रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए