महुदा बाजार में बाइक की चपेट में आकर पेट्रोल पंपकर्मी की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाइक के धक्के से युवक की मौत

विज्ञापन

राधा नगर का रहने वाला था महेश रवानी

विज्ञापन

महुदा. धनबाद-बोकारो सड़क पर महुदा बाजार मारवाड़ी पट्टी शिव मंदिर के समीप शुक्रवार की देर रात राधानगर निवासी महेश रवानी (38 वर्ष) की अज्ञात बाइक के धक्के से मौत हो गयी. धक्के से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गयी. महेश महुदा बाजार पेट्रोल पंप में ड्यूटी करता था. मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 8.30 बजे वह महुदा बाजार पेट्रोल पंप में ड्यूटी समाप्त कर पैदल घर आ रहा था. महुदा बाजार मारवाड़ी पट्टी शिव मंदिर के समीप सड़क पार करने के दौरान बोकारो की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह ठोकर खाकर दूर जा गिरा और बेहोश हो गया. इधर, बाइक सवार रात का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया. मौके पर पहुंचे मुखिया महेश पटवारी ने एंबुलेंस बुलाकर उसे एसएनएमएमसीएच भिजवाया. शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर घर लाया गया तो मातम पसर गया. मृतक के परिवार में पत्नी सहित दो पुत्री है. तेलमच्चो घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया. मृतक की बड़ी पुत्री टुकटुक कुमारी (14 वर्ष) ने मुखाग्नि दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola