बाघमारा में खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आगाज, 90 स्कूलों के प्रतिभागी दिखाएंगे खेल प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

दीप प्रज्वलित कर उद्धघाटन करते अतिथि

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाघमारा प्रखंड में मंगलवार को खेलाें झारखंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ. इस आयोजन में विभिन्न सरकारी विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन

बाघमारा पोलो ग्राउंड में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो और प्रखंड प्रमुख गीता देवी ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं अलग-अलग खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

विज्ञापन

खेल से विद्यार्थियों का होता है सर्वांगीण विकास : शत्रुघ्न महतो

उद्घाटन समारोह में विधायक शत्रुघ्न महतो ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. खेल से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है.

ये भी पढ़ें: IIT ISM के पूर्व छात्र ने बनाया स्वदेशी ड्रोन, 14 हजार फीट पर 78 मिनट भरी उड़ान

बीपीओ रिंकी कौर ने बताया कि प्रखंड के करीब 90 सरकारी विद्यालयों के शीर्ष खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं. विभिन्न खेल विधाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जायेगा.

प्रखंड स्तर पर चयनित खिलाड़ी जिला मुख्यालय में आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता में बाघमारा प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे.

प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

खेलो झारखंड प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया. पोलो ग्राउंड में खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

उद्घाटन कार्यक्रम में बीडीओ लक्ष्मण यादव, मनोज राय, बैजनाथ प्रसाद, आजाद कुमार, मदन मोहन, गौतम कुमार समेत शिक्षक और अन्य लोग मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola