मारपीट मामले में किसी भी पक्ष ने नहीं की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

सांसद ढुल्लू महतो का अभिनंदन समारोह के दौरान स्थानीय कुछ युवकों द्वारा काला झंड़ा दिखाये जाने पर हुई दो पक्षों में जमकर मारपीट मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने कुमारधुबी पुलिस से शिकायत नहीं की है.

विज्ञापन

मुगमा. कुमारधुबी मैथन मोड़ के समीप भाजपा कार्यकर्ता द्वारा सांसद ढुल्लू महतो का अभिनंदन समारोह के दौरान स्थानीय कुछ युवकों द्वारा काला झंड़ा दिखाये जाने पर हुई दो पक्षों में जमकर मारपीट मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने कुमारधुबी पुलिस से शिकायत नहीं की है. लेकिन हुई घटना की चर्चा् दिनभर क्षेत्र में होती रही. घटना के बाद से दुसरे दिन शनिवार को उक्त क्षेत्र में शांति रही. हालांकि यह मामला आगे न बढ़े इस पर पुलिस नजर रखे हुए है. मालूम हो कि शुक्रवार को मैथन मोड़ के समीप सांसद ढुल्लू महतो को किया जा रहा स्वागत के दौरान वहीं के कुछ युवकों ने काला झंडा दिखाकर इशके विरोध किया था. जिसमें लाठी-डंडा व पत्थरबाजी भी हुई थी. मारपीट में कई युवक घायल हो गये थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola