– जीवन में माई और भाई को कभी नहीं ठुकरायें : निरजानंद शास्त्री

Updated:
विज्ञापन

मानस मंदिर, जगजीवन नगर में मानस महाधिवेशन

विज्ञापन

धनबाद.

मानस प्रचार समिति, मानस मंदिर, जगजीवन नगर में 52वें मानस महाधिवेशन के नवाह परायण एवं राम कथा के सातवें दिन सुबह में विंध्याचल से आए देवी प्रसाद पांडे ने रामचरित मानस का पाठ किया. पंडित ज्योति नारायण झा के आचार्यत्व में उज्ज्वल वर्मा, मनिका कीर्ति वर्मा एवं चंद्रशेखर शर्मा, जया शर्मा ने पूजा की. शाम को राम कथा सुनाते हुए काशी के निरजानंद शास्त्री ने बताया कि जीवन में माई और भाई को कभी ठुकराना नहीं चाहिए. एक त्रेता के भाई राम व भरत हैं जो सूई की नोक भर जमीन लेने को तैयार नहीं है. एक द्वापर का भाई है जो सूई की नोक भर जमीन देने को तैयार नहीं है. दुर्भाग्य इस कलयुग के भाई का है. यह न देता है और न लेता है, खेत को परती करवा कर छोड़ देता है. उन्होंने कहा कि भरत का जो चरित्र श्रवण करेगा, उसके जीवन में रामभक्ति आयेगी. संसार में कीर्ति होगी. आज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोयला खान भविष्य निधि संस्थान के आयुक्त विजय कुमार मिश्रा एवं सत्येन्द्र कुमार पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, पूर्व स्वतंत्र निदेशक जियाडा थे.मौके पर समिति के निक्कू, रुक्मिणी देवी, शारदा देवी, रेखा सिंह, नीतू चौबे, शांति देवी, किरण बाला, चंदा झा, सीमा राय, किरण सिंह समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे. मंच संचालन निशांत नारायण एवं धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष निरंजन सिंह व सचिव विनोद दुबे ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola