छेड़खानी मामले में धनबाद पहुंची नामकुम पुलिस, आरोपी के घर नोटिस चिपकाया

Updated:
विज्ञापन

AI Image

नामकुम पुलिस छेड़खानी मामले के आरोपी की तलाश में धनबाद पहुंची. आरोपी के घर नोटिस चिपका कर उससे जांच में सहयोग करने की अपील की गई है. यह मामला चतरा की एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर आधारित है.

विज्ञापन

रांची के नामकुम थाना में दर्ज छेड़खानी मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को नामकुम पुलिस धनबाद पहुंची. पुलिस टीम ने ईस्ट बसुरिया चार नंबर निवासी कुणाल कुमार सिंह के घर की तलाशी ली, लेकिन वह वहां नहीं मिला. इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत उसके घर पर नोटिस चिपकाया. नोटिस के माध्यम से कुणाल को मामले के संबंध में पुलिस के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिजनों से ली आरोपी के संबंध में जानकारी

नामकुम पुलिस के साथ ईस्ट बसुरिया ओपी की पुलिस भी मौजूद थी. टीम ने कुणाल के घर की तलाशी लेने के साथ उसके परिजनों से भी उसके संबंध में जानकारी ली. पुलिस के अनुसार, आरोपी के घर पर मौजूद नहीं होने के कारण नोटिस चिपकाया गया है. इसमें उसे जांच में सहयोग करने और निर्धारित प्रक्रिया के तहत पुलिस के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.

चतरा की महिला की शिकायत पर दर्ज है मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नामकुम थाना में चतरा निवासी एक महिला ने कुणाल कुमार सिंह के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है. महिला की शिकायत के आधार पर नामकुम पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के क्रम में पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों और उसके संबंध में परिजनों से जानकारी जुटा रही है.

कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रांची लौटी टीम

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नामकुम पुलिस की टीम रांची लौट गयी. पुलिस अब आरोपी के पुलिस के समक्ष उपस्थित होने का इंतजार कर रही है. मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola