धनबाद के पूर्व एसपी राकेश बंसल ने शक्ति मंदिर में टेका मत्था
राकेश बंसल को सम्मानित करते शक्ति मंदिर कमेटी मेंबर्स
पूर्व एसपी राकेश बंसल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से झारखंड कैडर में लौट आए हैं. उन्होंने अपने परिवार के साथ धनबाद के शक्ति मंदिर में माता का आशीर्वाद लिया. श्री श्री श्री भगवती जागरण कमेटी ने उनकी वापसी पर शुभकामनाएं दीं.
मंगलवार को धनबाद के शक्ति मंदिर में पूर्व एसपी राकेश बंसल ने अपनी पत्नी मेघना बंसल के साथ सपरिवार माता के दरबार में पूजा-अर्चना की. इस दौरान श्री श्री श्री भगवती जागरण कमेटी की ओर से उन्हें झारखंड में पुनः प्रतिनियुक्ति पर लौटने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी गयीं. कमेटी ने राकेश बंसल को माता के आशीर्वाद के रूप में चुनरी ओढ़ायी, जबकि उनकी पत्नी मेघना बंसल को माता रानी की साड़ी और चुनरी भेंट की गयी.
आपके शहर में
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से झारखंड कैडर में लौटे
राकेश बंसल 2007 बैच के झारखंड कैडर के आइपीएस अधिकारी हैं. केंद्र सरकार ने 25 मार्च 2026 को उन्हें विरमित किया, जिसके बाद वह झारखंड कैडर में लौट आये. उन्होंने चास में प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी.
कई जिलों में एसपी रह चुके हैं राकेश बंसल
राकेश बंसल गोड्डा, गुमला, देवघर, धनबाद और सरायकेला-खरसावां में एसपी के पद पर रह चुके हैं. इसके बाद वह लंबे समय तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे. धनबाद दौरे के दौरान श्री श्री श्री भगवती जागरण कमेटी की ओर से उनका सम्मान किया गया.
इस अवसर पर कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव सचदेव, सह कोषाध्यक्ष दिनेश पुरी, रवि गंडोतरा, सोमनाथ प्रुथि, राकेश आनंद और संयुक्त सचिव सुरेंद्र अरोड़ा समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए