ePaper

सिंदरी : युवक के हत्या मामले में अज्ञात पर हत्या का केस

Updated at : 18 Apr 2024 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
सिंदरी : युवक के हत्या मामले में अज्ञात पर हत्या का केस

सिंदरी में बीती रात हुई युवक की हत्या के मामले में अज्ञात पर केस

विज्ञापन

सिंदरी. सिंदरी के गोशाला ओपी क्षेत्र के ऊपर कांड्रा के बाउरी टोला में दैनिक मजदूर हाकिम बाउरी (35) की मौत मामले में गोशाला ओपी में गुरुवार को अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया गया है. गोशाला ओपी पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्ट कराने के बाद युवक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया. इस संबंध में सिंदरी एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद राउत ने बताया कि मामला संदेहास्पद है. मामले में हत्या का केस दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार आपसी विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है. गोशाला ओपी प्रभारी अनिल मंडल ने बताया मृतक के चाचा विदेशी बाउरी की शिकायत पर मामले में अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में पुलिस को कुछ सुराग मिला है. जल्द पूरे मामले का खुलासा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola