विधायक अरूप चटर्जी ने की भगवान जगन्नाथ की पूजा, क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना
निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कुमारधुबी स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की.
चिरकुंडा. निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने देर शाम कुमारधुबी 4 नंबर उड़िया धौड़ा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और पूरे विधानसभा क्षेत्र के लिए सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर पहुंचने पर केंद्रीय उत्कल समाज के सदस्यों ने विधायक अरूप चटर्जी का अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया. इसके बाद विधायक ने भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की पूजा की और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की.
इस अवसर पर उत्कल समाज द्वारा मेले में एक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी. इस वर्ष मेले की थीम "सोशल मीडिया से जकड़ता बचपन" रखी गई थी, जिसे विधायक और उपस्थित लोगों ने खूब सराहा. विधायक ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मेले का भी आनंद लिया.
अरूप चटर्जी ने कहा आज प्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने आया हूं। यह हमारे विधानसभा क्षेत्र की सबसे पुरानी रथयात्रा है. उत्कल समाज के लोग बड़ी आस्था के साथ इस पूजा को वर्षों से करते आ रहे हैं. मैं प्रभु से प्रार्थना करूंगा कि हमारे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि आए. इस मौके पर आयोजन समिति के संजय जगदला, लक्ष्मण वर्मा, सोनू पासवान, शैलेंद्र यादव, संटू यादव, दिलीप सेनापति, अमरेंद्र, लक्ष्मण सिंह, संतु चटर्जी, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए