टोयोटा शोरूम में अर्बन क्रूजर कार की लांचिंग
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
गोविंदपुर के नेरो मोड़ स्थित टोयोटा शोरूम में टोयोटा की बहुप्रतीक्षित कार टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर की लांचिंग रविवार को की गयी.
विज्ञापन
बरवापूर्व.
नेरो मोड़ स्थित धनबाद टोयोटा शोरूम में टोयोटा की बहुप्रतीक्षित कार टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर की लांचिंग रविवार को की गयी. यह कार ऑफ रोडिंग व पांच सीटर की चाह रखने वाले ग्राहकों के बीच काफी पसंद है. इसकी कीमत 773500 रुपये से शुरू होती है. टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर 1.2 लीटर और 1 लीटर के सीरीज में टर्बो इंजन के साथ पेट्रोल में मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों संस्करण में उपलब्ध है. कार की माइलेज 20-26 किलोमीटर प्रति लीटर है. इस कार में प्रोजेक्टर हेडलैंप, ड्यूल टोन एलाय व्हील, सात इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कार प्ले, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कण्ट्रोल एसी, क्रूज कंट्रोल जैसी तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है. इसकी बुकिंग 15000 रुपये से हो रही है. अभी तक 50 से अधिक कार की बुकिंग हो चुकी है. कंपनी के डायरेक्टर यश आदित्य ने कहा कि टोयोटा कंपनी अपने ग्राहकों की डिमांड का हमेशा ख्याल रखती है. हाल के समय में ग्राहकों की रुझान वैसे कार पर रही है, जो ज्यादा माइलेज, अच्छी ग्राउंड क्लीयरेंस, स्पेस एवं कम प्रदूषण फैलाती हो. ग्राहकों की इन्ही डिमांड को ध्यान में रख कम बजट में यह पांच सीटर फैमिली कार पेश की गयी है. इसमे टोयोटा की गुणवत्ता व भरोसा के साथ सभी अत्याधुनिक सुविधाएं दी गयी है. मौके पर धनबाद टोयोटा के सेल्स के जेनरल मैनेजर सुनील सिंह, सर्विस जेनेरल मैनेजर सुप्रतिम देबनाथ, टीम लीडर आजम सिद्दीकी, शैलेंद्र तिवारी, प्रदीप योगी, अजय कुमार, अंकित सिंह आदि उपस्थित थे.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन