झारखंड के कवि सम्मेलन में शिरकत किये मशहूर कवि कुमार विश्वास, धनबाद के बारे में क्या बोले
कवि सम्मेलन में अपनी प्रस्तुति देते कुमार विश्वास
Kumar Vishwas: मशहूर कवि कुमार विश्वास ने धनबाद के कवि सम्मेलन में शिरकत किया. इस दौरान उन्होंने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से कार्यक्रम का समां बांध दिया.
धनबाद, सुमन सिंह : धनबाद के चिटाही स्थित श्री श्री रामराज मंदिर द्वारा आयोजित श्रीराम महायज्ञ और वार्षिकोत्सव के पांचवे दिन कवि सम्मेलन का आयोजन आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बतौर कवि कुमार विश्वास मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे. कवि सम्मेलन से पहले वहां पर मौजूद सभी अतिथियों का स्वागत कर दीप प्रज्वलित किया गया.
आपके शहर में
इन कविताओं से बांधा समां
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि धनबाद आकर अच्छा लगा. राममय माहौल देखने को मिला है. उन्होंने कहा कि देश के सांस्कृतिक धरोहर को बचाना जनप्रतिनिधि का दायित्व है. उन्होंने कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है, मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है, जैसी कविताओं से समां बांधे रखा. इसके अलावा उन्होंने दिल्ली में बीजेपी की जीत और आम आदमी पार्टी की हार पर चुटकी लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दुर्योधन कहा.
कार्यक्रम में कौन कौन लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में कुमार विश्वास के अलावा कवि सुदीप भोला, अंनत महेंद्र, कवियत्री प्रीति पांडेय, कुशल कुशलेंद्र ने भी प्रस्तुति दी. कवि सम्मेलन में धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो और पत्नी सावित्री देवी के साथ साथ बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो, झरिया विधायक रागिनी सिंह, जमुआ विधायक डॉ मंजू देवी, बरकट्ठा विधायक अमित यादव भी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए