19 सितंबर को होगा भव्य करमा महोत्सव, हरिणा से निकला प्रचार रथ

Updated:
विज्ञापन

कर्यक्रम में शामिल प्रखंड प्रमुख गीता देवी समेत अन्य लोग | Prabhat Khabar Network

बरोरा के हरिणा में 19 सितंबर को होने वाले राज्य स्तरीय करमा महोत्सव के लिए प्रचार रथ रवाना किया गया. इस भव्य आयोजन में 51 टीमें अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी.

विज्ञापन

बरोरा स्थित हरिणा कॉलोनी में 19 सितंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय करमा महोत्सव को सफल बनाने के लिए रविवार को हरिणा मैदान से प्रचार रथ रवाना किया गया. प्रखंड प्रमुख गीता देवी, हरिणा मुखिया प्रतिनिधि भोला रवानी, पंचायत समिति सदस्य उषा देवी, डुमरा दक्षिण के मुखिया जीवन लाल उर्फ आनंद महतो, डुमरा उत्तर के मुखिया विनोद महतो, खानुडीह के मुखिया गोपाल महतो, पंसस प्रतिनिधि नंदलाल रवानी तथा आयोजन समिति के मार्गदर्शक मदन मोहन, मिथिलेश कुमार और मुकेश कुमार राय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है करमा

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख गीता देवी ने कहा कि करमा महोत्सव झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि महोत्सव को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए संरक्षक के रूप में हरसंभव सहयोग किया जाएगा.

51 टीमें करेंगी कला का प्रदर्शन

आयोजन समिति के सचिव जीवन कुमार रवानी, दीपक प्रसाद और शकुंतला देवी ने बताया कि महोत्सव में 51 टीमों को अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को आकर्षक उपहार, नकद पुरस्कार और शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा.

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान प्राथमिकता

संयोजक प्रेम कुमार और दामोदर प्रसाद साव ने कहा कि आयोजन में माताओं और बहनों की सुविधा, सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता दी जाएगी. समिति की ओर से इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.

केंद्रीय मंत्री को आमंत्रित करने का प्रयास

आयोजन समिति के अध्यक्ष मदन मोहन महतो ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री को आमंत्रित करने का प्रयास जारी है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष का करमा महोत्सव अब तक के आयोजनों की तुलना में और अधिक भव्य होगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola