Dhanbad News: कांड्रा ग्रिड की 33 केवी लाइन में खराबी से धनबाद में रातभर ब्लैकआउट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कांड्रा ग्रिड के 33 केवीए मेनलाइन में किट में आग लगने से ठप हुई बिजली आपूर्ति, रविवार को भी मरम्मत के लिए घंटों गुल रही शहर की बिजली.

विज्ञापन

कांड्रा ग्रिड से धनबाद शहर को जोड़ने वाली 33 केवीए मेनलाइन में तकनीकी खराबी आने से शनिवार की देर रात धनबाद शहर के बड़े हिस्से में ब्लैकआउट की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार गोविंदपुर के कांड्रा ग्रिड से धनबाद आने वाली 33 केवीए लाइन के किट में शनिवार रात करीब एक बजे आग लगने से पूरी लाइन प्रभावित हो गयी.

शहर के कई इलाकों में छाया अंधेरा

किट में आग लगने से कांड्रा ग्रिड से धनबाद शहरी क्षेत्र को जोड़ने वाले विभिन्न सबस्टेशनों की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. इसके चलते गोविंदपुर, आमाघाटा, सरायढेला, कुसुम विहार, सरायढेला, हीरापुर, हाउसिंग कॉलोनी, धैया और पॉलिटेक्निक सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में अंधेरा पसर गया.

सूचना मिलते ही शुरू हुआ मरम्मत का कामघटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के तकनीकी कर्मी मौके पर पहुंचे और मरम्मत का काम शुरू किया. किट में लगी आग को नियंत्रित कर कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह लगभग छह बजे खराबी को अस्थायी रूप से दूर किया गया. जिसके बाद प्रभावित सबस्टेशनों से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल की गई.

नया किट लगाने के लिए फिर कटी बिजली

हालांकि, समस्या के स्थायी समाधान के लिए दिन में फिर से काम किया गया. विभाग की ओर से रविवार को करीब 11 बजे कांड्रा ग्रिड से बिजली आपूर्ति बंद कर नया किट लगाने का काम शुरू किया गया. इस दौरान लगभग पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही. किट बदलने के बाद शाम करीब चार बजे बिजली व्यवस्था सामान्य की गयी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola