जगह-जगह धार्मिक आयोजन, कलशयात्रा व भागवत कथा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूरे जिले में धार्मिक आयोजनों की चल पड़ी है धूम

विज्ञापन

बलियापुर. बलियापुर कुम्हार टोला में आयोजित सप्ताहव्यापी श्री श्री रामचरितमानस कथा यज्ञ कार्यक्रम के पर रविवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कार्यक्रम स्थल से निकाली गयी कलश यात्रा में शामिल सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं. कलश यात्रा लालाडीह, बलियापुर बाजार चौक होते हुए दुर्गा मंदिर प्रांगण पहुंची.कलश यात्रा में मुख्य रूप से विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी, भाजपा नेता धर्मजीत सिंह, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, मुखिया विजय गोराईं, पूर्व मुखिया नीलिमा देवी, शैलेन मंडल, मिठू सरिया, मनीष अग्रवाल, रवींद्र वर्मा, अतुल केसरी, जीतेश अग्रवाल, बंशी पाल, आशीष पाल, कुलदीप अग्रवाल, निर्मल, गुरुपद कुंभकार, राजू आदि थे. रामचरितमानस कथा यज्ञ में अयोध्या से आये अवधेश जी महाराज कथा प्रस्तुत करेंगे. संस्कृत पाठशाला में बच्चों ने की चंडीपाठ : झरिया. श्री सत्यनारायण मंदिर झरिया स्थित संस्कृत पाठशाला में रविवार को विद्यार्थियों ने चैत्र नवरात्र को ध्यान में रख कर दुर्गा सप्तसती चंडीपाठ पर दुर्गा की स्तुति की गयी. इसके अलावा संस्कृत में अंत्याक्षरी, पहाड़ा व संभाषण के साथ सभी देवी देवताओं के श्लोक सिखाये गये. संस्कृत सिखाने का कार्य हरीश कुमार जोशी अधिवक्ता ने किया. प्रसाद वितरण परेश ठक्कर ने किया. मौके पर संध्या कुमारी, खुशी कुमारी, संजना कुमारी, आस्था कुमारी, सोनी कुमारी, बेबी कुमारी, सान्या कुमारी, प्रिया कुमारी, माही कुमारी, रोशनी कुमारी सिंह, वैष्णवी कुमारी राय, चेल्सी गोयल, वैष्णवी कुमारी वर्णवाल आदि थे. जोड़ापोखर. डिगवाडीह डी-नोबिली स्कूल के निकट मोहलबनी बस्ती स्थित शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को पांच दिवसीय महायज्ञ का समापन किया गया. इस दौरान 111 कलश दाम��दर नदी में विसर्जन किये गये. भक्तों ने नगर भ्रमण किया. भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. वृंदावन मथुरा से आयी कथावाचिका खुशबू केसरी ने कहा कि शिव की पूजा में बेलपत्र को हमेशा नहा कर ही तोड़ा जाना चाहिए. कृष्णानंद शास्त्री ने कहा कि बच्चों में संस्कार देना महिलाओं का काम है. उन्हें बचपन से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना करानी चाहिए. सोमवार को सतीश नाइट का आयोजन होगा. आयोजन मंडली में झगरू महतो, निरंजन महतो, राजेश महतो, हरि सिंह, ललित महतो, संजीव महतो, नंदु यादव आदि थे. घनुडीह. मुकुंदा बस्ती में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री नवरात्रि अखंड हरि कीर्तन का समापन रविवार को कुंज मिलन के साथ संपन्न हुआ. कुंज भंग में पश्चिम बंगाल नवदीप की राय किशोरी सरकार व बंगाल से आयी सोनाली मुखर्जी ने पाला कीर्तन, नृत्य और भजन के माध्यम से श्री कृष्ण लीला का वर्णन कर श्रद्धालुओं को मंत्र मुक्त कर दिया.मुकुंदा में पिछले 104 वर्षों से अखंड हरि कीर्तन का आयोजन होते आ रहा है. बुजुर्ग ग्रामीणों का मानना है कि अखंड हरि कीर्तन से गांव में संक्रामक बीमारी नहीं आती व सुख समृद्धि बनी रहती है. कार्यक्रम को सफल बनाने में 16 आना मुकुंदा कमेटी के सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा. मौके पर हीरालाल गोराईं, नरेश चंद्र महतो, जयराम रवानी, हीरालाल मोदक, नेपाल महतो, कालीचरण महतो, श्रवण महतो, रामविलास महतो. सुनील मोदक. नरेश कुमार महतो. मिंटू साव, धीरज महतो, विश्वामित्र महतो, प्रेम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola