झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष की मां से चेन स्नैचिंग, CCTV खंगाल रही पुलिस
झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष की मां से चेन स्नैचिंग, CCTV खंगाल रही पुलिस
धनबाद में बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस एसोसिएशन उपाध्यक्ष की मां के गले से सोने की चेन झपट ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।
धनबाद थाना क्षेत्र के पुलिस केंद्र से हाउसिंग कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों द्वारा एक वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार होने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
आपके शहर में
जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन निवासी रितेश कुमार ने थाना में लिखित शिकायत देकर बताया कि 16 अगस्त 2026 को उनकी मां दोपहर करीब 3:45 बजे पुलिस केंद्र से अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान विपरीत दिशा से काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पहुंचे और उनकी मां के गले से करीब 18 ग्राम वजन की सोने की चेन झपटकर फरार हो गए.
शिकायत में बताया गया है कि बाइक चला रहे युवक की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष थी. उसका रंग सांवला था और उसने लाल रंग की शर्ट पहन रखी थी. वहीं पीछे बैठे युवक ने काले रंग की शर्ट पहन रखी थी. दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था. चेन छिनतई के बाद दोनों आरोपी तेज गति से आईएसएम कॉलेज की ओर भाग निकले. घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित परिवार ने धनबाद थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए