Jharkhand News: अपह्त लाल रणविजय नाथ अपराधियों के चुंगल से भागकर पहुंचे धनबाद GRP, SNMMCH में भर्ती

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती लाल रणविजय नाथ शहदेव

Jharkhand News: रांची के लाल रणविजय नाथ शहदेव अपराधियों के चुंगल से भागकर धनबाद के जीआरपी पहुंचे. फिलहाल उन्हें एसएनएमएमसीएच अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

धनबाद : रांची के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत उरुगुट्टू के रहने वाले अपहृत लाल रणविजय नाथ शहदेव अपराधियों के चंगुल से भागकर शुक्रवार की सुबह धनबाद के जीआरपी थाने पहुंचे. अर्द्ध बेहोशी की स्थिति में होने के कारण जीआरपी ने इलाज के लिए उन्हें एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया है. अपह्त लाल रणविजय नाथ शहदेव धनबाद के बलियापुर सीओ प्रवीण कुमार सिंह का रिश्तेदार है. अपराधियों के चंगुल से बचकर जीआरपी पहुंचने की सूचना मिलने के बाद बलियापुर सीओ अस्पताल पहुंचे और उसका हाल जाना.

लाल रणविजय नाथ का रातू रोड में हुआ था अपहरण

दूसरी तरफ अपह्त लाल रणविजय नाथ शहदेव ने बताया कि गुरुवार को रांची के रातू रोड से उनका अपहरण हुआ था. वह ऑटो के जरिये रातू रोड पहुंचे थे. यहां वे शौच करने के लिए रूके. इसी बीच कार पर सवार होकर तीन युवक आये और उन्हें मारते हुए कार में बैठाकर कहीं ले गये. उनका हाथ पैर रस्सी से बंधा हुआ था.

होटल के व्यवसाय से जुड़े हैं लाल रणविजय नाथ

बता दें कि लाल रणविजय नाथ होटल के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं. साथ ही विश्व हिंदू परिषद के पिठोरिया प्रखंड के अध्यक्ष भी हैं. धनबाद जीआरपी ने अपह्त लाल रणविजय नाथ के बरामद होने की सूचना ठाकुरगांव थाने की पुलिस को दे दी है.

रांची से संबंधित खबरें यहां पढ़ें

ठाकुरगांव थाने में दर्ज करायी हैं गायब होने की सूचना

अपह्त लाल रणविजय नाथ शहदेव के बड़े भाई लाल मृत्युंजय नाथ शहदेव ने बताया कि गुरुवार को उनके भाई दिन के लगभग 11.30 बजे घर से निकले थे. इसके बाद वह शाम तक वापस नहीं लौटे. उनका मोबाइल भी बंद आने लगा. गुरुवार की रात उन्होंने ठाकुरगांव थाने में भाई के गायब होने की लिखित शिकायत की थी. उनकी शिकायत पर शुक्रवार को थाने में मामला दर्ज किया गया. बता दें कि कि शुक्रवार को दिन के लगभग 11 बजे धनबाद जीआरपी ने फोन कर परिजनों को लाल रणविजय नाथ के बरादगी की जानकारी दी. इसके बाद सभी धनबाद के एसएनएमएमसीएच पहुंचे.

पहाड़ीनुमा जगह से भाग रणविजय ने बचायी जान

एसएनएमएमसीएच में भर्ती लाल रणविजय नाथ ने बताया कि रात में जब उनको होश आया तो उन्होंने खुद को पहाड़ीनुमा जगह पर पाया. शौच का बहाना बनाते हुए उन्होंने अपराधियों से हाथ और पांव खोलने को कहा. इसके बाद शौच के लिए वह झाड़ियों की ओर गए और मौका देख भाग निकले.

Also Read: रांची पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दो दिवसीय दौरे पर आयीं हैं राजधानी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola