जामाडोबा पीएसएस के दो फीडर बंद, उमस भरी गर्मी में लो-वोल्टेज से लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन

बिजली गुल (सांकेतिक तस्वीर)

झरिया के जामाडोबा पीएसएस में फॉल्ट और शटडाउन के कारण बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। उमस भरी गर्मी में लो-वोल्टेज ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

विज्ञापन

झरिया शहर के लोग लो-वोल्टेज और बिजली कटौती से परेशान रहे. फॉल्ट के कारण जामाडोबा पीएसएस के एक और तीन नंबर फीडर क्षेत्र के लोग उमस भरी गर्मी से जूझ रहे है. धर्मशाला रोड के दुकानदारों का कहना है कि शुक्रवार से व्यवसाय पूरी तरह ठप है. झरिया बाजार स्थित एसबीआई शाखा का एटीएम भी बंद रहने से जमा और निकासी का काम बाधित है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो फीडरों में आज भी शटडाउन

झरिया 3 नंबर फीडर इंदिरा चौक क्षेत्र में पेड़ कटाई कार्य के लिए सुबह 10.08 बजे से बिजली बंद की गई है, जो लगभग 3 घंटे तक बंद रहेगी. झरिया 2 नंबर बाजार फीडर सिंह नगर में एचटी वर्क के लिए झरिया जेई के आदेश पर सुरेन द्वारा शटडाउन लिया गया है. यह फीडर दोपहर 1.15 बजे से लगभग 1 घंटे तक बंद रहेगा. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता एसके बक्शी ने बताया कि कर्मचारी फॉल्ट ठीक करने में लगे हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola