गोंदुडीह गोलीबारी कांड का आरोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन

गोंदुडीह गोलीबारी कांड का आरोपी भवानी सिंह पिस्टल के साथ गिरफ्तार

धनबाद के गोंदुडीह गोलीबारी मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी भवानी सिंह को पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

गोदूडीह ओपी क्षेत्र के धारियाजोबा बस्ती के समीप हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी भवानी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे गोंदूडीह 10 नंबर बस्ती के पास स्थित बंद पड़ी पुरानी रेलवे साइडिंग से गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा.

आपके शहर में

विज्ञापन

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल भी बरामद होने की बात पुलिस ने कही है. पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

फरार चल रहा था आरोपी

आरोपी की गिरफ्तारी में गोदूडीह ओपी प्रभारी लव कुमार चौधरी सहित पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे. पुलिस के अनुसार, गोलीबारी की घटना के बाद से ही भवानी सिंह फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी.

इसी दौरान शनिवार को उसके ठिकाने के संबंध में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पुरानी रेलवे साइडिंग के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

क्या है मामला ?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 15 अगस्त को दिन में धारियाजोबा बस्ती के समीप पिंटू पासवान और भवानी सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. बहस बढ़ने के बाद दोनों के बीच मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इसी दौरान गोली चल गयी, जो पिंटू पासवान की जांघ में लगी. घटना के बाद पुलिस की मदद से घायल पिंटू पासवान को इलाज के लिए एसएनएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया.

गोंदुडीह गोलीबारी कांड का नामजद आरोपी भवानी सिंह पिस्टल के साथ गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल | Prabhat Khabar Network
गोंदुडीह गोलीबारी कांड का नामजद आरोपी भवानी सिंह पिस्टल के साथ गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल | Prabhat Khabar Network

वारदात के दो दिन बाद प्रार्थी ने शिकायत करायी दर्ज

घटना के दो दिन बाद 17 अगस्त को पिंटू पासवान ने गोदूडीह ओपी में लिखित शिकायत दर्ज करायी. शिकायत में भवानी सिंह पर नशे की हालत में रोककर गाली-गलौज करने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, मारपीट करने और गोली मारने का आरोप लगाया गया.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी. पुलिस अब बरामद पिस्टल और घटना में उसके इस्तेमाल की भी जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola