शंकर मल्लिक के परिवार की मदद को आगे आए मेयर, निजी स्तर पर दी ₹10.50 लाख की सहायता
मृतक शंकर मल्लिक के परिवार से मिलने पहुंचे मेयर संजीव सिंह
धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने चासनाला कोलियरी में मृत शंकर मल्लिक के परिजनों को निजी स्तर पर 10.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
चासनाला कोलियरी अंतर्गत टासरा रेलवे साइडिंग में शंकर मल्लिक की हुई मौत दुखद है. घटना के बाद पिछले पांच दिनों से धरने पर बैठे मृतक के परिजनों से धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने मुलाकात की. उन्होंने परिजनों की पीड़ा और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.
आपके शहर में

मेयर संजीव सिंह ने मानवीय पहल करते हुए अपने निजी स्तर से मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये नकद और अंतिम संस्कार और क्रियाकर्म के लिए 50 हजार रुपये, कुल 10 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की.

उन्होंने कहा कि यह राशि विशेष रूप से मृतक की पत्नी और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सौंपी गई है, ताकि इस दुख की घड़ी में परिवार को कुछ आर्थिक संबल मिल सके और उन्हें तत्काल आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए