मैं भाजपाई, लेकिन समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी को : सिद्धार्थ गौतम

Updated:
विज्ञापन

जमसं के महासचिव जो भाजपा के हैं, ने कांग्रेस को किया समर्थन

विज्ञापन

चिरकुंडा.

डुमरकुंडा चिरकुंडा स्थित एक मैरिज हॉल में सोमवार शाम में बीसीसीएल सीवी एरिया जनता मजदूर संघ का मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जमसं के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि उनका बैकग्राउंड भाजपा का है, लेकिन भाजपा प्रत्याशी से वह सहमत नहीं हैं. इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को समर्थन किया जा रहा है. इस दौरान शाखा कमेटी का पुनर्गठन भी किया गया. मौके पर विनय सिंह, राजेंद्र महतो, संजय सिंह, गौरव सिंह, दयामय उपाध्याय, काली चरण बेलदार, नरेश चौहान, रौशन चौधरी, प्रदीप केवट, संतोष पासवान, संजय ठाकुर, गौतम पासवान आदि थे. इस दौरान बीसीकेयू सहित विभिन्न मजदूर संगठनों के दर्जनों लोग जमसं में शामिल हुए. कहा कि सीवी एरिया में अधिकारियों की कमी के कारण मजदूरों का कार्य प्रभावित हो रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola