सुदिव्य सोनू के आवास पहुंचे राज्यपाल, पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
मंत्री सुदिव्य सोनू को श्रद्धांजलि देने पहुंचें सीएम हेमंत सोरेन या राज्यपाल संतोष गंगवार
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की.
झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को उनके आवास पहुंचे. उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद राज्यपाल ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना देते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की. राज्यपाल के आगमन को देखते हुए आवास परिसर और आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये थे.
आपके शहर में
अंतिम दर्शन के लिए जुटे लोग
सुदिव्य कुमार सोनू के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर लगातार लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. बड़ी संख्या में नेता, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतक वहां मौजूद हैं. बारिश के बावजूद लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे.
आवास परिसर में लोगों की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखी गयी है. विभिन्न क्षेत्रों से पहुंच रहे लोगों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए भी व्यवस्था की गयी है.
अंतिम यात्रा की तैयारी
बताया गया कि कुछ ही देर में सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा निकाली जायेगी. अंतिम यात्रा निर्धारित घाट तक पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा.
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कड़ी
ये भी पढ़ें: पंचतत्व में विलीन होंगे सुदिव्य कुमार सोनू, राजकीय सम्मान के साथ साढ़े 3 बजे होगा अंतिम संस्कार
अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है. पुलिस बल की तैनाती की गयी है. अंतिम यात्रा के मार्ग पर भीड़ नियंत्रण और यातायात को सुचारु रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए