जोगता में तालाब के पास बना गोफ, सकते में लोग

तालाब में गोफ बनने के बाद, मची अफरातफरी
बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र की कनकनी कोलियरी की जोगता 11 नंबर बस्ती से 100 मीटर की दूरी पर स्थित सूखे तालाब में अचानक जोरदार आवाज के साथ गोफ बन गया. गोफ से धुआं निकलने लगा और गैस का रिसाव होने लगा. इसे देख आस पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों के बीच हड़कंप मच गया. करीब 12 फीट की परिधि में गोफ बना है. सूचना पाकर कनकनी कोलियरी पीओ नारायण प्रसाद अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे और निरीक्षण किया. इसके बाद पेलोडर मंगाकर मिट्टी से भराई कर दी. पीओ ने बताया कि उक्त स्थल को पूर्व में ही सिजुआ क्षेत्र की ओर से डेंजर जोन घोषित किया गया है. फिलहाल गोफ की भराई करा दी गयी है. यहां कई बार भू-धंसान की घटना घट चुकी है. राजद के प्रदेश महासचिव सुखदेव विद्रोही ने घटना पर विरोध जताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










