नर्सिंग में बनाएं करियर, BCCL के स्कूल ऑफ नर्सिंग में GNM दाखिला के मौका

Updated:
विज्ञापन

AI Image

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के स्कूल ऑफ नर्सिंग, धनबाद ने GNM डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. 17 से 35 वर्ष के अभ्यर्थी 10+2 के बाद इस प्रतिष्ठित कोर्स में प्रवेश पा सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर 2026 है.

विज्ञापन

नर्सिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के केंद्रीय अस्पताल, धनबाद स्थित स्कूल ऑफ नर्सिंग में सत्र 2026-29 के लिए डिप्लोमा इन जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (DGNM) में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. इस कोर्स में पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

17 से 35 वर्ष तक के अभ्यर्थी होंगे पात्र

प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु 31 दिसंबर 2026 को न्यूनतम 17 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए. शैक्षणिक योग्यता के तौर पर 10+2 या इंटरमीडिएट परीक्षा में कम से कम 40 प्रतिशत अंक जरूरी हैं.

इसके साथ ही अभ्यर्थी के लिए झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) की ओर से 23 अगस्त 2026 को आयोजित GNM नर्सिंग प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है.

एक सितंबर से डाउनलोड होगा आवेदन फॉर्म

इच्छुक अभ्यर्थी एक सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक BCCL की आधिकारिक वेबसाइट से प्रॉस्पेक्टस और आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकेंगे. आवेदन के साथ 150 रुपये का बैंक ड्राफ्ट जमा करना होगा. बैंक ड्राफ्ट भारत कोकिंग कोल लिमिटेड अथवा BCCL, धनबाद के पक्ष में देय होना चाहिए.

तीन अक्तूबर तक जमा करना होगा आवेदन

अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म पूरी तरह भरकर आवश्यक दस्तावेजों और बैंक ड्राफ्ट के साथ तीन अक्तूबर 2026 तक जमा करना होगा. आवेदन प्राचार्य, स्कूल ऑफ नर्सिंग, केंद्रीय अस्पताल, धनबाद, BCCL के पते पर भेजना होगा.

आवेदन से पहले पात्रता जरूर जांचें

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और GNM प्रवेश परीक्षा से संबंधित पात्रता की शर्तों को ध्यान से जांच लेने की सलाह दी जाती है. आवेदन में किसी तरह की कमी या आवश्यक दस्तावेज नहीं होने की स्थिति में परेशानी हो सकती है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola