– एफएसटी ने जांच अभियान में कार से पकड़ा एक लाख
उड़नदस्ता ने कार से एक लाख पांच हजार रुपये जब्त किये
कतरास. उड़नदस्ता (एफएसटी) व कतरास पुलिस ने गुप्त सूचना पर कतरास थाना क्षेत्र के ईस्ट कतरास कैलूडीह के पास शनिवार को जांच अभियान चलाकर एक लाख पांच सौ रुपया एक कार से जब्त किया. उक्त कार कतरास से भटमुड़ना की तरफ जा रही थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पार्टी को लाभ पहुंचाने के लिए लाखों रुपये कार में ले जाया जा रहा है, उसके बाद छापामारी दल में एफएसटी दंडाधिकारी विकास कुमार सिंह शहरी क्षेत्र, पदाधिकारी एमके सिंह सहित कतरास पुलिस ने वहां जांच शुरू कर दी. रुपये छाताबाद निवासी मो. इशान कार से ले जा रहा था. पकड़े जाने के बाद इशान ने टीम को बताया कि वह मजदूर का पेमेंट के लिए पैसा ले जा रहा है. टीम ने रुपये को जब्त कर अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित कर दिया है. थानेदार असित कुमार सिंह ने कहा कि रुपये के कागजात की मांग की गयी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए