Dhanbad News: स्नैक्स फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dhanbad News: अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद बुझायी आग

विज्ञापन

Dhanbad News:निरसा के कालूबथान ओपी क्षेत्र के किशन शक्ति नामक स्नैक्स फैक्ट्री भालबेड़ में गुरुवार को आग लग जाने से अफरातफरी मच गयी. फुटबॉल ग्राउंड के समीप में स्थित शहादत अंसारी उर्फ बबलू अंसारी की उक्त फैक्ट्री सहित गोदाम में अचानक आग लग गयी. उससे लाखों रुपये का रॉ मैटेरियल सहित मशीन जलकर नष्ट हो गयी. बताया जाता है कि गुरुवार को घर में शादी रहने के कारण गोदाम बंद था. शहादत ने बताया कि लगभग तीन बजे बगल के घर वालों ने गोदाम की खिड़की से धुआं निकलता हुआ देखा तो उसे ख़बर दी. कहा कि जब वह फैक्ट्री पहुंचा, तो देखा कि गोदाम में रखा हुआ लगभग दस क्विंटल तेल के भरा हुआ टीना, मशीन सहित लाखों के सामान जल कर राख हो गये. इसकी जानकारी कालूबथान पुलिस को जब दी तो उन्होंने एमपीएल से दमकल भेजा. काफी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया गया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola