सिंदरी में नमकीन गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

सिंदरी थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा परिसर स्थित अंशुमन ट्रेडर्स (नमकीन के होलसेलर) के गोदाम में शनिवार की सुबह सात बजे आग लगने से नमकीन, चायपत्ती व पेस्ट सहित लाखों रुपये के सामान जल गये.

विज्ञापन

सिंदरी.

सिंदरी थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा परिसर स्थित अंशुमन ट्रेडर्स (नमकीन के होलसेलर) के गोदाम में शनिवार की सुबह सात बजे आग लगने से नमकीन, चायपत्ती व पेस्ट सहित लाखों रुपये के सामान जल गये. गोदाम एफसीआइ आवास संख्या एल 601 निवासी राजेश गुप्ता का है. भुक्तभोगी श्री गुप्ता ने बताया कि शनिवार की सुबह गुरुद्वारा के निवासियों ने सूचना दी कि गोदाम में आग लग गयी है. भागे-भागे वहां पहुंचे तो देखा कि गोदाम से आग की तेज लपटें उठ रही थी. गोदाम में रखे लाखों के सामान जल कर राख हो गये. घटना की सूचना लोगों ने अग्निशमन विभाग व हर्ल के दमकल को दी. इसके बाद झारखंड सरकार व हर्ल का दमकल पहुंचा, लेकिन तब तक गोदाम में रखे सामान जल चुके थे. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola