सिंदरी में दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

सिंदरी में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में दोनं पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

विज्ञापन

सिंदरी.

रोहड़ाबांध आरएल टाइप कॉलोनी में दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इस संबंध में दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए सिंदरी थाना में शिकायत की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है. एक पक्ष से आरएल 102 निवासी अनिल कुमार वाल्मीकि की पत्नी बबली देवी ने सुनीता देवी, पुत्र भोला यादव तमन्ना यादव, पुत्री काजल कुमारी पर घर में घुस कर मारपीट का आरोप लगाया है. शिकायत में कहा है कि घटना की शिकायत करने सिंदरी थाना पहुंचा, तो थाना के बाहर आरोपियों ने मेरे व मेरी बहन देवंती के साथ मारपीट की. सिंदरी थाना की महिला पुलिस ने पहुंच कर बचाया. गंभीर बीमारी से पीड़ित उनकी वृद्ध मां के साथ भी मारपीट की गयी. दूसरे पक्ष से सुनीता देवी बबली देवी, देवंती देवी, लाला कुमार, गौरव कुमार, छोटू कुमार, सोनी देवी, उर्मिला देवी, किट्टू कुमार, ललिता देवी, मन्नू कुमार पर घर में घुसकर मारपीट, 35 हजार का जेवरात छीनने व छेड़खानी का आरोप लगाया है. सिंदरी थानेदार शैलेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. घटना की जांच चल रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola