गोविंदपुर में नकली कोल्डड्रिंक फैक्ट्री का भांडाफोड़

Updated:
विज्ञापन

विभिन्न कंपनियों के नकली कोल्ड ड्रिंक, रैपर, खाली बोतल, केमिकल व मशीनें जब्त

विज्ञापन

गोविंदपुर.

गोविंदपुर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रविकांत प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार को टीटीचापुड़ी गांव में छापामारी कर नकली कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भांड़ा फोड़ किया है. पुलिस ने यहां से भारी मात्रा में विभिन्न कंपनियों के नकली कोल्ड ड्रिंक, रैपर, खाली बोतल, ढक्कन, केमिकल एवं मशीनें भी जब्त की हैं. बताया जाता है कि यहां ज्ञान ज्योति कोचिंग सेंटर की आड़ में पिता-पुत्र द्वारा नकली कोल्ड ड्रिंक बनाकर बाजार में बेचा जा रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना पर यहां छापेमारी की. पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे पिता-पुत्र श्याम पद मंडल एवं मनोज कुमार मंडल को रगेद कर पकड़ लिया गया. गोविंदपुर में पहली बार इस तरह की नकली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों बाप-बेटे से जब फैक्ट्री के संबंध में कागजात मांगे गये तो दोनों किसी भी तरह के कागजात नहीं दिखा सके. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola