निरसा एलिवेटेड फ्लाईओवर को लेकर थम नहीं रहा सांसद-विधायक का झगड़ा, अरूप ने ढुलू को कहा राक्षस

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते विधायक अरूप चटर्जी और सांसद ढुलू महतो.
Dhanbad News: धनबाद में एलिवेटेड फ्लाईओवर को लेकर सांसद और विधायक के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अरूप चटर्जी ने ढुलू महतो पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें राक्षस तक कह डाला. जबकि, ढुलू ने अरूप चटर्जी को चरित्रहीन कहा. पूरी खबर नीचे पढ़ें…
धनबाद से प्रतीक पोपट
Dhanbad News: धनबाद के निरसा में निर्माणाधीन एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण को लेकर धनबाद सांसद ढुलू महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी पिछले कई दिनों से आमने सामने हैं. निरसा विधायक निरसा एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण को लेकर ढुलू महतो को श्रेय लेने का विरोध किया और इसका श्रेय निरसा की जनता, भाजपा के पूर्व सांसद सहित अन्य सभी के प्रयासों को दिया था. इसके बाद सांसद ढुलू महतो ने निरसा विधायक के बयान पर का विरोध जताया था. उन्होंने अरूप चटर्जी पर निरसा में विधायक रहते कोई विकास काम नहीं करने और रंगदारी के लिये काम को रुकवाने का आरोप लगाया था. इसके बाद से दोनों नेता एक दूसरे पर लगातार शब्दों के बाण चला रहे हैं.
निजी हमलों ने तोड़ी सारी मर्यादा
दोनों नेता एक दूसरे पर राजनीतिक बयानबाजी करते हुए एक दूसरे को कोयला चोर, करोड़ों के मालिक होने का आरोप लगा रहे हैं. अब दोनों नेता के बयान राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़ते हुए पारिवारिक और निजी हो गए हैं. सांसद ढुलू महतो निरसा विधायक के दिवंगत पिता गुरुदास चटर्जी पर भी हमला बोला. फिर निरसा विधायक पर उनको आश्रय देने वाले अपने सगे चाचा को सार्वजनिक रूप से पिटवाने और मां को अकेले निसहाय छोड़ने जैसे निजी हमले किये है. यहां तक की सांसद ने निरसा विधायक के चरित्र पर सवाल उठाते हुए रेड लाइट एरिया में पकड़े जाने का भी आरोप लगाया है.
इस झगड़े से चढ़ा धनबाद का राजनीतिक पारा
सांसद पुत्र पर कोयला चोर का आरोप लगाने पर ढुलू ने अरूप चटर्जी को वंशहीन होने की बात कही. राजनीतिक, पारिवारिक बयान के बाद सांसद ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को टकला, कछुआ छाप कह कर संबोधित किया. वही निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने सांसद के पुत्र पर कोयला चोर होने का आरोप लगाया है. साथ ही सांसद ढुलू को राक्षस कह कर संबोधित किया. दोनों नेता एक दूसरे के खिलाफ खुलकर हमला कर रहे हैं. दोनों ही नेता एक दूसरे अमर्यादित शब्दों के प्रयोग से भी परहेज नहीं कर रहे हैं. सांसद और विधायक के इस झगड़े से धनबाद का राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है.
ये भी पढ़ें…
जमशेदपुर के हिमांशु हत्याकांड पर पूर्व सीएम का सरकार पर हमला, पीड़ित परिवार से की मुलाकात
मानसून की दगाबाजी: पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में धान संकट, सरकारी व्यवस्था ने भी मोड़ा मुंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










