DHANBAD NEWS : उद्घाटन के 21 दिनों बाद ही धंस गयी 461.90 करोड़ की आठ लेन सड़क

Updated:
विज्ञापन

झारखंड मोड़ से तेतुलमारी जानेवाली धारजोड़ी बस्ती के समीप धंसी है सड़क, शाम चार बजे नर्सिंग की छात्रा स्कूटी लेकर गड्ढे में गिरी, हाथ-पैर टूटा, 20 दिन पहले भी असर्फी अस्पताल व झारखंड मोड़ के पास धंसी थी सड़क

विज्ञापन

उद्घाटन के 21 दिनों बाद ही 461.90 करोड़ की लागत से बनी झारखंड की पहली आठ लेन सड़क धंस गयी. चार अक्तूबर 2024 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आठ लेन सड़क का ऑनलाइन उदघाटन किया था. शुक्रवार को शाम चार बजे झारखंड मोड़ से तेतुलमारी जानेवाली धारजोड़ी बस्ती के समीप सर्विस लेन की सड़क धंसी. यहां 8-10 मीटर गोलाकार तथा आठ मीटर गहरा गड्ढा हो गया है. घटना के बाद यहां न तो बैरिकेडिंग की गयी है और न ही सुरक्षा की व्यवस्था. इस वजह से असर्फी अस्पताल से लौट रही नर्सिंग की तीन छात्राएं गड्ढे में गिर गयी. इनमें से एक का हाथ-पैर टूट गया. गौरतलब है कि 20 दिन पहले भी असर्फी अस्पताल व झारखंड मोड़ आठ लेन सड़क धंसी थी. 2019 में काको मोड़ से गोल बिल्डिंग तक आठ लेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ. सड़क बनने में पांच साल लग गये.

राइजिंग पाइप की लिकेज के कारण धंसी सड़क : साज

आठ लेन सड़क धंसने के मामले में साज के डीजीएम संजय कुमार ने कहा कि सर्विस लेन में जो दो मीटर की जगह छोड़ी गयी है, वहां राइजिंग पाइप बिछायी गयी है. पाइप लाइन लिकेज रह गया. इससे मिट्टी का कटाव हुआ और सड़क धंस गयी. राइजिंग पाइप लाईन में तीन- चार दिन पूर्व ही पानी की टेस्टिंग की गयी है. पाइप लाइन लिकेज होने के कारण ऐसी घटना हुई है. नियमत: राइजिंग पाइप की टेस्टिंग कर ही सड़क बननी थी. मुआवजा की राशि मिलने में विलंब होने के कारण राइजिंग पाइप की टेस्टिंग के बगैर सर्विस लेन बनायी गयी. अब राइजिंग पाइप लाइन की टेस्टिंग हो रही है. लिकेज के कारण यह मामला सामने आया. शनिवार से सर्विस लेन की मरम्मत शुरू की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola