गोविंदपुर उप डाकघर घोटाले मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूछताछ के लिए पंकज चौहान के घर पहुंची टीम

Updated:
विज्ञापन

ईडी टीम पहुंची लोयाबाद | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोविंदपुर उप डाकघर के 9 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में ईडी की टीम ने लोयाबाद में पंकज चौहान के घर छापेमारी की। आरोपी के फरार होने की सूचना है।

विज्ञापन

लोयाबाद: केके पॉलीटेक्निक उप डाकघर गोविंदपुर में करीब 9 करोड़ के घोटाले के एक पुराने मामले में शुक्रवार को ईडी की टीम लोयाबाद हॉस्पिटल के समीप रहने वाले पंकज चौहान के घर पहुंची. ईडी की टीम अपने साथ स्थानीय पुलिस को भी लेकर पहुंची थी. लेकिन पंकज घर पर नहीं मिला.

विज्ञापन

ईडी उससे पूछताछ के लिए उसके घर पहुंची थी. ईडी सुबह करीब साढ़े नौ बजे पंकज के घर पहुंची थी और आधे घंटे तक उसके घरवालों से पूछताछ कर वहां से निकल गई. ईडी टीम ने शामिल अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में क‌ई बार उसे पुछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ.

जिस कारण ईडी की टीम उसके घर पहुंची थी. बताया जाता है कि पंकज चौहान पर अप्रैल 2024 में केके पॉलीटेक्निक उप डाकघर गोविंदपुर में हुए घोटाले का केस दर्ज है. पंकज के खाते में दो करोड़ 89 लाख 12 हजार 600 रुपए ट्रांसफर कर निकासी किया गया था.

सीबीआई के द्वारा इस मामले में केस दर्ज कर पंकज सहित अन्य को जेल भी भेजा गया था. अब यह मामला सीबीआई से ईडी को ट्रांसफर हो गया है. ईडी उसे पूछताछ के लिए बुला रही हैं लेकिन पंकज ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola