डीएमएफटी फंड के 1.34 करोड़ रुपये से धनबाद के सात बांधों का होगा जीर्णोद्धार

Updated:
विज्ञापन

डैम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद जिले में डीएमएफटी फंड के 1.34 करोड़ रुपये से सात बांधों का जीर्णोद्धार किया जाएगा. लघु सिंचाई प्रमंडल, धनबाद ने इसके लिए दूसरी बार इ-निविदा जारी की है. सभी कार्यों को तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन

धनबाद जिले में डीएमएफटी फंड के एक करोड़ 34 लाख 33 हजार 200 रुपये से सात बांधों का जीर्णोद्धार कराया जायेगा. लघु सिंचाई प्रमंडल, धनबाद ने इसके लिए दूसरी बार इ-निविदा जारी की है. सभी कार्यों को तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. बांधों के जीर्णोद्धार से जल संरक्षण और स्थानीय जलस्रोतों की स्थिति में सुधार की उम्मीद है.

विज्ञापन

कालियासोल, धनबाद और झरिया में चार बांधकालियासोल अंतर्गत बांदा पूर्वी पंचायत के नेपुरा में कस्ताबाद बांध के जीर्णोद्धार पर 24.981 लाख रुपये खर्च होंगे. धनबाद के वार्ड नंबर 20 स्थित बरमसिया बांध के लिए 7.462 लाख रुपये का प्रावधान है. झरिया के वार्ड नंबर 47 में मांझी बांध के जीर्णोद्धार पर 24.834 लाख रुपये और वार्ड नंबर 38 के भूतगड़िया बांध पर 12.101 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे.

बाघमारा और नगर निगम के बांध भी योजना में

बाघमारा के कतरास बाजार स्थित वार्ड नंबर 1 के तेली बांध के जीर्णोद्धार पर 24.406 लाख रुपये खर्च होंगे. धनबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 26 में भगत सिंह चौक के पास खखों बांध के लिए 15.796 लाख रुपये और वार्ड नंबर 22 के खरनागढ़ा बांध के लिए 14.394 लाख रुपये की योजना है.

नौ अक्टूबर तक जमा होगी निविदाइ-निविदा 30 सितंबर 2026 से उपलब्ध होगी और 9 अक्टूबर शाम पांच बजे तक ऑनलाइन निविदा जमा की जा सकेगी. ऑनलाइन बीड 12 अक्टूबर को दोपहर दो बजे खोली जायेगी. निविदा शुल्क और अग्रधन ऑनलाइन जमा करना होगा. अधिकारियों के अनुसार यह निविदा दूसरी बार जारी की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola