धनबाद में 5.77 करोड़ रुपये से बनेंगी 12 पीसीसी सड़कें, लघु सिंचाई ने जारी की निविदा

Updated:
विज्ञापन

धनबाद में 5.77 करोड़ रुपये से बनेंगी 12 पीसीसी सड़कें

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद जिले के ग्रामीण इलाकों में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के पैसे से 12 पीसीसी सड़कें बनेंगी. योजनाओं पर करीब पांच करोड़ 77 लाख रुपये खर्च होंगे. लघु सिंचाई प्रमंडल ने निविदाएं जारी कर दी हैं.

विज्ञापन

धनबाद जिले के ग्रामीण इलाकों में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के पैसे से 12 पीसीसी सड़कें बनेंगी. इसके लिए लघु सिंचाई प्रमंडल ने निविदाएं जारी की है. योजनाओं पर करीब पांच करोड़ 77 लाख रुपये खर्च होंगे. सबसे ज्यादा काम गोविंदपुर और बाघमारा क्षेत्र में होंगे.

विज्ञापन

बाघमारा में तीन सड़कों पर 66.71 लाख खर्च

बाघमारा की तीन योजनाएं हैं. बड़ा पांडेडीह में अशोक पांडे के घर से संजय राय के घर तक सड़क बनाने पर 33.99 लाख रुपये खर्च होंगे. ईस्ट बसुरिया में बाग से पंचायत सचिवालय होते हुए कुआं तक सड़क निर्माण पर 18.38 लाख रुपये और मथाडीह में सचिता यादव के घर से बेचु चौहान के घर तक एक हजार फीट सड़क बनाने पर 14.33 लाख रुपये खर्च होंगे. तीनों योजनाओं की कुल लागत 66.71 लाख रुपये है.

गोविंदपुर में चार जगह सड़क बनेगी

गोविंदपुर में चार जगह सड़क निर्माण कराया जायेगा. बड़ा पिछरी में खेला पुल से ऊपर टोला के ट्रांसफार्मर होते हुए नवाडीह मुख्य सड़क तक बनने वाली सड़क पर 60.36 लाख रुपये खर्च होंगे. बड़ा नूतनटांड़ में सफीउद्दीन के घर से फरीद के घर तक सड़क के लिए 50.91 लाख रुपये और दमकरा बरवा में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या तीन तक सड़क व चहारदीवारी के लिए 50.25 लाख रुपये खर्च होंगे. उदयपुर में करमागोड़ा टेहड़ा आदिवासी चौक से पत्थरचपड़ा तक सड़क पर 74.23 लाख रुपये खर्च होंगे.

धनबाद, बलियापुर और तोपचांची में भी काम

डुमरा उत्तर पंचायत में दीवान टोला होते हुए बजरंगबली मंदिर हीरक रोड तक 50.20 लाख रुपये में सड़क बनायी जायेगी. बलियापुर क्षेत्र में एक सड़क पर 50.13 लाख रुपये और धनबाद के बरडुबी में सड़क निर्माण पर 64.12 लाख रुपये खर्च होंगे. तोपचांची के मदईडीह में इमामबाड़ा से ईदगाह तक सड़क के लिए 51.26 लाख रुपये और पावापुर में पुराने पंचायत भवन से नये पंचायत सचिवालय तक सड़क के लिए 59.05 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे.

14 अक्टूबर तक देना होगा आवेदन

इच्छुक ठेकेदार छह अक्टूबर से 14 अक्टूबर की शाम पांच बजे तक निविदा भर सकेंगे. निविदा 16 अक्टूबर को दोपहर दो बजे खोली जायेगी. सभी कामों को पूरा करने के लिए चार महीने का समय रखा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola