Dhanbad Mayor Election: पूर्व मेयर इंदु सिंह ने भरा पर्चा, समर्थकों संग किया रोड शो

Updated at : 30 Jan 2026 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद मेयर के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद इंदु सिंह.

धनबाद मेयर के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद इंदु सिंह.

Dhanbad Mayor Election: पूर्व मेयर इंदु सिंह ने धनबाद मेयर के लिए शुक्रवार को पर्चा दाखिल कर दिया है. उन्होंने समर्थकों के साथ रोड शो भी किया.

विज्ञापन

प्रतीक पोपट
Dhanbad Mayor Election: धनबाद में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इसी कड़ी में धनबाद की पूर्व मेयर इंदु सिंह ने शुक्रवार को मेयर पद के लिए पर्चा दाखिल कर दिया है. इंदु सिंह ने जिला समाहरणालय में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो और सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडे के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया. नामांकन के दौरान उनके साथ उनकी बहू राष्ट्रीय जनता कामगार यूनियन की महामंत्री आशनी सिंह भी मौजूद रहीं.

सैकड़ों समर्थकों के साथ किया रोड शो

पर्ची दाखिल करने के लिए इंदु सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भव्य रोड शो करते हुए समाहरणालय पहुंचीं, जहां उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की. मीडिया से बात करते हुए आशनी सिंह ने कहा कि इंदु सिंह धनबाद की प्रथम मेयर रही हैं. वर्ष 2010 से 2015 के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए. उनके कार्यकाल में शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया. चौक-चौराहों पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया और सिटी बस सेवा की शुरुआत भी उसी दौरान हुई.

बहु आशनी सिंह ने लोगों से मांगा समर्थन

उन्होंने बताया कि इंदु सिंह के कार्यकाल में पूरे शहर में स्ट्रीट लाइट का व्यापक जाल बिछाया गया, जिससे रात के समय शहर की तस्वीर बदली. आशनी सिंह ने दावा किया कि जिस तरह वर्ष 2010 में धनबाद की जनता ने इंदु सिंह को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. उसी तरह इस बार भी जनता उन्हें दोबारा मेयर के रूप में देखना चाहती है. उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का मन पूरी तरह बन चुका है और आने वाले चुनाव में इंदु सिंह की जीत तय है. नामांकन के बाद समर्थकों ने नारेबाजी कर अपना समर्थन जताया जिससे समाहरणालय परिसर में चुनावी माहौल साफ तौर पर नजर आया.

ये भी पढ़ें…

Dhanbad Mayor Election: BJP के पूर्व विधायक, मेयर सहित आधा दर्जन लोगों ने ठोका चुनाव के लिए दावा

Dhanbad News: धनबाद के पंचकर्म भवन विवाद में मरीज परेशान, अधिवक्ता-स्वास्थ्यकर्मी आमने-सामने, 40 मिनट ठप रही ओपीडी

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola