धनबाद में छाया 80 के दशक का ट्रेंड, सांसद-विधायक से लेकर डॉक्टर और कारोबारी तक बना रहे पुरानी तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद में 80 के दशक का ट्रेंड छाया हुआ है. सांसद, विधायक से लेकर आम लोग तक अपनी पुरानी यादों वाली रेट्रो लुक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

विज्ञापन

धनबाद. सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक वाला ट्रेंड लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है. धनबाद में भी इस ट्रेंड का असर आम लोगों से लेकर शहर की चर्चित हस्तियों तक देखने को मिल रहा है. सांसद, विधायक, डॉक्टर, नेता, कारोबारी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग अपनी तस्वीरों को 1980 के दशक के अंदाज में तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं.

विज्ञापन
80 photo | Prabhat Khabar Network

लोग अपनी सामान्य तस्वीरों को तकनीक की मदद से पुराने दौर की तस्वीरों में बदल रहे हैं. इनमें कपड़े, हेयर स्टाइल, चश्मे, गाड़ियां और तस्वीरों का बैकग्राउंड तक 80 के दशक के अनुरूप तैयार किया जा रहा है. कुछ तस्वीरों में लोग पुराने दौर के फिल्मी सितारों की शैली में नजर आ रहे हैं, तो कुछ 80 के दशक के आम पहनावे और स्टाइल में दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: धनबाद में वाहन चेकिंग के दौरान हंगामा, बाइक सवार महिला गिरी; बेटे पर ट्रैफिक जवानों से मारपीट का आरोप

शहर के कई चर्चित लोगों की ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही तेजी से शेयर हो रही हैं. इन तस्वीरों पर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं और अपने पुराने दौर से जुड़ी यादें साझा कर रहे हैं.

80 photo | Prabhat Khabar Network

नयी तकनीक से पुराने दौर की यादें ताजा

इस सोशल मीडिया ट्रेंड की खासियत यह है कि नयी तकनीक के जरिये लोगों को पुराने दौर की झलक देखने को मिल रही है. जिन लोगों ने 80 का दशक देखा है, वे तस्वीरों में उस समय के कपड़े, हेयर स्टाइल और माहौल देखकर पुरानी यादों में लौट रहे हैं.

वहीं, युवा पीढ़ी के लिए यह ट्रेंड 80 के दशक की शैली और उस दौर के फैशन को जानने का एक नया माध्यम बन गया है. तकनीक के जरिये तैयार की गयी इन तस्वीरों में लोग पुराने समय के अंदाज को नये तरीके से सोशल मीडिया पर पेश कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola