धनबाद में फायरिंग! खाद्यान्न व्यवसायी को लगी गोली, गंभीर हालत में पहुंचे अस्पताल
अस्पताल में जुटे जिले भर के व्यवसायी, Pic Credit- Prabhat Khabar
Dhanbad Crime News: धनबाद के बाजार समिति बरवाअड्डा में खाद्यान्न व्यवसायी श्याम भीमसरिया को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. गंभीर हालत में एशियन जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, पुलिस जांच हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है.
Dhanbad Crime News, धनबाद: धनबाद शहर के बाजार समिति बरवाअड्डा में रविवार की देर शाम खाद्यान्न व्यवसायी श्याम भीमसरिया पर अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यवसायी को तुरंत पास में स्थित एशियन जालान अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.
आपके शहर में
गोली लगने बाद गिर पड़े जमीन पर
गोली लगने के बाद वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस शुरुआती जांच में आपसी विवाद और व्यवसाय संबंधित लेनदेन सहित कई एंगल पर काम कर रही है. बाजार समिति परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके. फिलहाल अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायल व्यवसायी का इलाज कर रही है. परिवार और व्यवसायियों में घटना को लेकर दहशत और आक्रोश है.
Also Read: झारखंड में वेतन संकट होगा खत्म! सरकार ने जारी किए 10.35 करोड़, हजारीबाग को मिला बड़ा हिस्सा
Also Read: सावधान! झारखंड में तीन दिनों तक शीतलहर की चेतावनी, ये 6 जिला रहेगा प्रभावित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए