युवक की हत्या के बाद हुई शव की शिनाख्त

Updated:
विज्ञापन

कचरा चुनकर कर जीवन यापन करता था अकबर

विज्ञापन

धनबाद.

धनबाद थाना क्षेत्र के हीरापुर चीरागोड़ा श्मशान के सामने जंगल में मिले शव की शिनाख्त रविवार को हो गयी है. मृतक का नाम अकबर है. वह कचरा चुनकर जीवन यापन करता था. उसकी मां सुखिया देवी सरायढेला कोचाकुल्ही में किराये के मकान में रहती है. उसने बताया कि उसके पति कलीम अंसारी की पहले ही मौत हो चुकी है. उसका बेटा उसके साथ नहीं रहता था. पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या हुई है. मामले की जांच की जा रही है. अंदेशा है कि युवक ने किसी के साथ नशा का सेवन किया होगा. इस दौरान किसी बात पर विवाद हुआ और उसकी हत्या कर दी गयी. हत्यारा जल्द पकड़ा जायेगा.

यह भी पढ़ें

बरवाअड्डा में पांच टन अवैध कोयला जब्त

बरवाअड्डा.

गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को बरवाअड्डा थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के तिलैया जंगल में छापेमारी कर पांच टन अवैध कोयला जब्त किया. छापेमारी के पूर्व पुलिस आने की भनक लगते ही अवैध कोयला कारोबारी भाग निकला. छापेमारी में अनि अघनु मुंडा समेत दर्जनों शस्त्र बल मौजूद थे.इस संबंध में थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोयला चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola