Dhanbad News : पेट, फ्लावर, प्लांट शो व रैम्प वॉक में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : बच्चों में पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम की भावना जगेगी

विज्ञापन

जोड़ापोखर.

टाटा डीएवी स्कूल जामाडोबा में शुक्रवार को पेट शो, फ्लावर शो, प्लांट शो और रैम्प वॉक का आयोजन किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि टाटा स्टील झरिया डिवीजन की एचआर(बीपी) की सहायक प्रबंधक कुमारी श्वेता ने किया. इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य अनुज कुमार मिश्रा, टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ की प्राचार्या चंद्राणी बनर्जी उपस्थित थे. मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में प्रकृति से जुड़ने और पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम की भावना जगेगी. बच्चों ने अपने पालतू पशु-पक्षियों की आदत एवं उनके खान- पान के बारे में जानकारी दी. बच्चों ने गुजरात, महाराष्ट्र,पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु, केरल, उत्तरप्रदेश, जम्मू कश्मीर आदि के परिधान में रैंप पर वॉक किया. फ्लावर शो में राईमा प्रथम, सुगंध द्वितीय और आयत तबस्सुम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्लांट शो में अथर्व तिवारी प्रथम, रवि शंकर दुबे द्वितीय और शाइदा मदिहा तृतीय स्थान पर रहे. पेट शो में कृष कुमार ने प्रथम एवं मुदस्सिर, सिद्धि कुमारी और सानवी ने द्वितीय व इब्राहिम एवं पीयूष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. रैंप शो में स्वयंका महापात्रा व नव्या ने प्रथम, परिधि कुमारी अग्रीमा, हरमनदीप ने द्वितीय व नंदिनी व अर्श सिन्हा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. संगीत शिक्षक अभिषेक पाठक व संगीत शिक्षिका श्रुति पाठक ने गीत प्रस्तुत कर सभी को आनंदित कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola