dhanbad news : शिक्षक की नौकरी छोड़ कर विधायिकी का चुनाव लड़ रहे हैं चंद्रदेव महतो
चंद्रदेव महतो ने शिक्षक से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने का मन बनाया
0dhanbad news : सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से भाकपा माले के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले चंद्रदेव उर्फ बबलू महतो सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के मंझले पुत्र हैं. कॉमर्स में स्नातकोत्तर श्री महतो सरकारी शिक्षक से इस्तीफा देने के बाद राजनीति में भाग्य अजमा रहे हैं. मासस के भाकपा माले में विलय होने के बाद उन्हें माले राज्य कमेटी का सदस्य बनाया गया है. इससे पहले वह मार्क्सवादी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे. सामाजिक क्षेत्र में वह बराबर सक्रिय रहे.
सिंदरी की खोयी हुई प्रतिष्ठा वापस लायेंगे : चंद्रदेव
भाकपा माले का टिकट मिलने के बाद चंद्रदेव उर्फ बबलू महतो ने कहा कि सिंदरी की खोयी हुई प्रतिष्ठा वापस लायेंगे. इस बार रोजगार विरोधी भाजपा को सिंदरी में आने से रोकेंगे. सिंदरी में परिवर्तन की लहर है. भाजपा के शासन में गांवों का विकास नहीं हुआ.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए